एक बंदर और दो बिल्लियां (Two Cats And A Monkey Story)
Two Cats And A Monkey Story: किसी कस्बे में दो बिल्लियां रहा करती थी। उनमें आपस में कुछ खास नहीं बनती थी। एक बार दोनों बिल्लियां सड़क पर जा रही थी और अचानक से उन्हें एक रोटी दिखाई दी। दोनों बिल्लियां झपट कर रोटी की ओर भागने लगी। एक बिल्ली को रोटी मिल गई। लेकिन दोनों बिल्लियों में रोटी खाने के लिए लड़ाई होना शुरू हो गई।
वहीं पास में एक पेड़ के ऊपर एक बंदर यह सब देख रहा था। काफी देर तक जब लड़ाई नहीं रुकी तब बंदर बिल्लियों के पास पहुंचा और उपाय सुझाया कि दोनों बिल्लियां आपस में यह रोटी बांट कर खा ले। इससे दोनों का पेट भी भर जाएगा और लड़ाई भी नहीं होगी। दोनों बिल्लियों ने भारी मन से बंदर की यह बात मान ली। बंदर ने रोटी को बीच में से आधा करके एक टुकड़ा एक बिल्ली को दिया और दूसरा टुकड़ा दूसरी बिल्ली को दिया।
लेकिन जैसा कि दोनों बिल्लियों में आपस में बनती नहीं थी वह दोनों फिर से झगड़ा शुरू कर देती हैं। एक बिल्ली का कहना था कि उसे दूसरी वाली बिल्ली का रोटी का टुकड़ा चाहिए क्योंकि उसका आकार बड़ा है। बंदर को समझ में आ गया कि यह दोनों बिल्लियां मूर्ख हैं। उसमें बड़े ही प्यार से हंसते हुए कहा “इतनी सी बात पर लड़ने की क्या आवश्यकता है। लो अभी मैं दोनों रोटियों के टुकड़ों को बराबर कर देता हूं।” इतना कहकर वह बड़ी वाले रोटी के टुकड़े में से थोड़ी रोटी तोड़ कर खा गया। और कहा “अब तो ठीक है ना बिल्लियों?अब तो दोनों की रोटी बराबर हो गई है।”
इस पर पहली बिल्ली बिगड़ गई और बोली कि अब उसका रोटी का टुकड़ा छोटा हो गया तो अब उसे दूसरी वाली बिल्ली का टुकड़ा चाहिए। पर दूसरी बिल्ली ने अपना रोटी का टुकड़ा देने से मना कर दिया। लड़ाई तो होनी ही थी। बंदर ने अबकी बार दूसरी बिल्ली के रोटी के टुकड़े में से एक छोटा टुकड़ा तोड़ा और खा गया। अब दूसरी बिल्ली को अपना टुकड़ा ज्यादा छोटा लगने लग गया। दोनों में फिर से लड़ाई शुरू हो गई। बंदर ने फिर से रोटी बराबर करने के लिए पहली बिल्ली की रोटी में से थोड़ा सा टुकड़ा तोड़ लिया और खा गया।
ऐसे करते-करते बंदर पूरी की पूरी रोटी खा गया। दोनों बिल्लियां एक-दूसरे का मुंह ताकती रह गई।
शिक्षा Conclusion of Two Cats And A Monkey Story:
इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि खाना आपस में मिल बैठकर खाना चाहिए क्योंकि दो लोगों की लड़ाई में हमेशा तीसरा व्यक्ति ही फायदा उठाता है।
कैसे हो दोस्तों। आपको यह Two Cats And A Monkey Story कहानी कैसी लगी? उम्मीद है आपने इस कहानी को खूब enjoy किया होगा। अब एक छोटा सा काम आपके लिए भी, अगर यह कहानी आपको अच्छी लगी हो तो सोशल मीडिया जैसे Facebook, Twitter, LinkedIn, WhatsApp (फेसबुक टि्वटर लिंकडइन इंस्टाग्राम व्हाट्सएप) आदि पर यह पंचतंत्र की कहानी को खूब शेयर करिए।
इसके अलावा और कहानियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Moral Stories In Hindi
धन्यवाद…
0 Comments