Akbar Birbal Story छोटा बाँस और बड़ा बाँस
Akbar Birbal Story छोटा बाँस और बड़ा बाँस : एक बार की बात है, हमेशा की तरह बादशाह अकबर बीरबल के साथ अपने शाहीबाग में टहल रहे थे। बादशाह अकबर को बीरबल के साथ टहलना बहुत पसंद था इसका कारण यह था कि बीरबल अपनी चुटकुले से बादशाह अकबर का मन बहलाते दे और साथ ही साथ बादशाह अकबर को बीरबल की बातों से कुछ ज्ञान भी मिल जाता था। बीरबल के साथ रहने से बादशाह अकबर का टाइम अच्छे से बीत जाता था। एनी कारणवश बादशाह अकबर को जब भी समय मिलता व बीरबल के साथ अपने शाहीबाग में ले चले जाते थे।
ऐसे एक दिन जब बादशाह अकबर बीरबल के साथ शाही बाग में टहल रहे थे तो अचानक उन्हें वहां पर एक लकड़ी का बाँस गिरा हुआ दिखा। बादशाह अकबर ने वह बाँस उठा लिया अब उनके दिमाग में बीरबल की परीक्षा लेने का विचार आया ऐसा सोच बादशाह अकबर ने बीरबल से कहा “ बीरबल तुम्हारे अंदर बुद्धि बहुत है क्या तुम मेरी एक समस्या का समाधान कर सकते हो”
बादशाहा की ऐसी बातें सुन और बादशाह अकबर के मुस्कुराहट को देखकर बीरबल समझ गए कि अकबर जरूर उनकी चतुराई की परीक्षा लेने की सोच रहे हैं। इसलिए बीरबल बोले जरूर महाराज “बताइए क्या समस्या है?”
अकबर ने वह बाँस बीरबल को दिखाया और बोला “आप बिना काटे बिना तोड़े छोटा करके दिखाओ तब मैं तुम्हारी बुद्धि को मानूं।
बीरबल ने बादशाह अकबर को देखा फिर अपने आसपास देखा और तुरंत ही उनके दिमाग में एक युक्ति आ गई।
बीरबल बादशाह अकबर से बोले ठीक है महाराज चलिए अभी में बाग में टहलते टहलते हुए ही मैं आपको यह बात छोटा करके दिखा दूंगा।
बादशाह अकबर बहुत हैरान हुए और मुस्कुराते हुए बीरबल के साथ चल दिए।
थोड़ी दूर चलने पर बीरबल और अकबर शाहीबाग में आम के पेड़ के नीचे पहुंच गए। वहां एक माली था जिसके हाथ में बाँस का बड़ा डंडा था और माली उस बांस के डंडे से पेड़ के आमों को नीचे गिरा रहा था।
बीरबल ने डंडा माली से लिया और बादशाह अकबर को दिखा दिया बादशाह अकबर का दिया हुआ डंडा उसके सीधे हाथ में था और माली वाला बाँस का बड़ा डंडा बीरबल के उल्टे हाथ में।
माली से लिया हुआ डंडा बादशाह अकबर के दिए हुए डंडे से बड़ा था बीरबल ने दोनों को एक साथ दिखा कर बादशाह अकबर को उनका बाँस का डंडा बिना काटे बिना तोड़े छोटा करके दिखा दिया।
बीरबल की ऐसी चतुराई और बुद्धिमता देखकर बादशाह अकबर बहुत खुश हो गए और उन्होंने बीरबल को अपने गले से लगा लिया और उसे पुरस्कार भी दिया।
Akbar Birbal Story छोटा बाँस और बड़ा बाँस
कैसे हो दोस्तों। आपको यह Akbar Birbal Story छोटा बाँस और बड़ा बाँस कहानी कैसी लगी? उम्मीद है आपने इस कहानी को खूब enjoy किया होगा। अब एक छोटा सा काम आपके लिए भी, अगर यह कहानी आपको अच्छी लगी हो तो सोशल मीडिया जैसे Facebook, Twitter, LinkedIn, WhatsApp (फेसबुक टि्वटर लिंकडइन इंस्टाग्राम व्हाट्सएप) आदि पर यह अकबर बीरबल की कहानी को खूब शेयर करिए।
इसके अलावा अकबर बीरबल की और कहानियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Akbar Birbal Story in Hindi
धन्यवाद…
0 Comments